मार्बल नगरी किशनगढ़ में विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में सचिन पायलट का स्वागत

मार्बल नगरी किशनगढ़ में विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में सचिन पायलट का स्वागत
Spread the love

किशनगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं टोंक विधायक श्री सचिन पायलट का आज मार्बल नगरी किशनगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जयपुर से आसींद (भीलवाड़ा) जाते समय कुछ देर के लिए ‘होटल हाईवे किंग’ पर रुके पायलट का किशनगढ़ विधायक एवं जिला अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया।

​कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश जैसे ही सचिन पायलट का काफिला हाईवे किंग पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। डॉ. विकास चौधरी ने पायलट का साफा पहनाकर और माला अर्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अल्प समय के ठहराव के बावजूद, पायलट ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

​उत्साह का माहौल: विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि “सचिन पायलट जी का किशनगढ़ की धरती पर आगमन हमेशा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करता है। आज उनके स्वागत के लिए जिस प्रकार कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा, वह कांग्रेस की एकजुटता और मजबूती का प्रमाण है।”

​संगठन पर चर्चा: अल्प प्रवास के दौरान पायलट ने क्षेत्र के राजनीतिक हालातों और संगठन की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाएं।

​आसींद प्रस्थान: कार्यकर्ताओं से संवाद करने और संक्षिप्त जलपान के बाद, सचिन पायलट आसींद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रस्थान कर गए। जाते समय उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *