ग्राम बरोल, सरवाड़ में आयोजित शिविर में ग्राम केरियाकलां के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान किया गया। चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक भूमि को

ग्राम बरोल, सरवाड़ में आयोजित शिविर में ग्राम केरियाकलां के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान किया गया। चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक भूमि को
Spread the love

सफलता की कहानी-5
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
चारागाह भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त
ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम बरोल, सरवाड़ में आयोजित शिविर में ग्राम केरियाकलां के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान किया गया। चारागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक भूमि को पुनः ग्रामीणों एवं पशुपालकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान ग्राम केरियाकलां के ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि गांव की चारागाह भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण होने के कारण पशुओं के चरने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया तथा सहायक शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार बोराड़ा श्री रमेश चंद सोनी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व टीम ने चारागाह भूमि का सीमांकन करवाकर ग्राम पंचायत, ग्रामीणों एवं जेसीबी मशीन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर ग्रामीणों के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया गया।

चारागाह भूमि मुक्त होने पर ग्रामवासियों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार, शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार श्री रमेश चंद सोनी तथा राजस्व टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर वास्तव में गांवों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *