जिले के बैंकर्स के साथ जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठकसरकार प्रायोजित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

जिले के बैंकर्स के साथ जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठकसरकार प्रायोजित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश
Spread the love

जिले के बैंकर्स के साथ जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक
सरकार प्रायोजित योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

अजमेर, 3 जुलाई। केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक जिले के बैंकर्स के साथ शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गो के आर्थिक उन्नयन के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इनका निस्तारण बैंकों के स्तर पर किया जाना है। इन योजनाओं में आवेदन करने वाले व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए आवेदनों का निस्तारण करें। अधिकतम आवेदनों को स्वीकृत करने की सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, भीमराव अम्बेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। इन योजनाओं में पेन्डेंसी को खत्म करने के लिए कार्य की गति बढ़ाएं। स्वीकृत हो सकने वाले आवेदनों को तत्काल स्वीकृत कर धनराशि वितरित करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्धारित मानदण्डों का पालन नहीं करने वाले आवेदनों को निरस्त भी करें।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड भी करना चाहिए। साथ ही निरस्त किए जाने वाले आवेदनों के लिए उचित कारण भी हो। अनुचित कारण के साथ आवेदन निरस्त करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैंकों के द्वारा शाखा के अनुसार आवेदनों की समीक्षा की जानी चाहिए। आवेदन निस्तारित होने के साथ-साथ नवीन आवेदन भी लिए जाएं। जिला स्तर पर योजनाओं में प्रगति की पाक्षिक समीक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं राजीविका की योजनाओं में भी प्रगति बढ़ाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री संजय कुमार सिंह, राजस्थान ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबन्धक श्री आशीष पालीवाल सहित बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *