राहुल-हितेश-रोहित की अगुवाई में गंगाजल से होगा यादेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक

राहुल-हितेश-रोहित की अगुवाई में गंगाजल से होगा यादेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक
Spread the love

राहुल-हितेश-रोहित की अगुवाई में गंगाजल से होगा यादेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक

हरिद्वार से आया 20 हजार लीटर गंगाजल, यादेश्वर महादेव पर आज होगा सहस्त्रधारा अभिषेक

बिजयनगर (कमलेश वैष्णव)

बिजयनगर। सावन के अंतिम सोमवार को बिजयनगर शिवभक्ति से सराबोर नजर आएगा। दरबार कॉलोनी स्थित यादेश्वर महादेव मंदिर में 24 अगस्त को हरिद्वार से मंगवाए गए 20 हजार लीटर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया जाएगा। गंगाजल का टैंकर मंदिर पहुंच चुका है।आयोजन दोपहर 12:15 बजे पुष्कर के पंडित सर्वेश्वरजी के सान्निध्य में होगा। अभिषेक के बाद महादेव का विशेष श्रृंगार, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए साबूदाना खिचड़ी, चाय एवं जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।आयोजक राहुल राजोरिया, हितेश मेवाड़ा एवं रोहित जांगिड़ ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिवभक्ति के इस विशेष आयोजन में शामिल होने की अपील की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *