धानेश्वर की डाक कांवड़ से गूंजा ‘हर-हर महादेव’, नीलेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
धानेश्वर की डाक कांवड़ से गूंजा ‘हर-हर महादेव’, नीलेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
बिजयनगर(कमलेश वैष्णव)
गुलाबपुरा। सावन के अंतिम सोमवार को गुलाबपुरा स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धानेश्वर से पवित्र जल लेकर पहुंची डाक कांवड़ से मंदिर में विराजमान श्री नीलेश्वर महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।कांवड़ के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण को शिवमय कर दिया। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि कांवड़ियों ने भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।जलाभिषेक के बाद महादेव की आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पश्चात भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।डाक कांवड़ यात्रा में हरिओम सिंह, हरिचरण प्रजापत, हरि प्रसाद माली, अंश प्रताप सिंह एवं योगेश वैष्णव ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।