बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम‘Good Touch-Bad Touch’ के जरिए विद्यार्थियों को बताए सुरक्षित स्पर्श के गुर

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम‘Good Touch-Bad Touch’ के जरिए विद्यार्थियों को बताए सुरक्षित स्पर्श के गुर
Spread the love

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
‘Good Touch-Bad Touch’ के जरिए विद्यार्थियों को बताए सुरक्षित स्पर्श के गुर
नसीराबाद।(अनिल लोहरे) सरस्वती बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर “Speak Up Against Abuse: Protect Your Body and Mind” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, नसीराबाद की अनिता गर्ग ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को “Good Touch, Bad Touch: Know the Difference, Stay Safe” के माध्यम से अच्छे और अनुचित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। उन्हें बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति गलत व्यवहार, छेड़छाड़, धमकी या किसी भी प्रकार के शारीरिक अथवा मानसिक दुर्व्यवहार का प्रयास करता है तो चुप न रहें, बल्कि भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें और अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं।
अपर जिला एवं सेशन न्यायालय नसीराबाद की अनिता गर्ग ने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित रहने, अपनी बात कहने और गलत व्यवहार का विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी असहज स्थिति में बिना डर के माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क से बात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रुचिपूर्वक भाग लिया और जागरूकता संदेश को ध्यानपूर्वक सुना। विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए अतिथि का आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *