मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने ईएलसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने ईएलसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
Spread the love

मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने ईएलसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

अजमेर, 25 अगस्त। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के लिए जिला परिषद कार्यालय में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत जिले के सभी वाइब्रेंट ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) एवं लीड ईएलसी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न 38 प्रधानाचार्य ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगिड़ एवं कॉलेज ईएलसी के नोडल प्रभारी डॉ. सत्यनारायण ताजी ने मतदाता जागरूकता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा ईएलसी सदस्यों को आगामी चुनावों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में “जागरूक मतदाता–सशक्त लोकतंत्र” तथा “मेरा वोट, मेरी ताकत–मतदान अवश्य करें” का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित मतदाता जागरूकता क्लबों की भूमिका निर्धारित करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि ईएलसी के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, अभिभावकों तथा आम नागरिकों तक मतदान के महत्व का संदेश पहुंचाते हुए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव-2026 के संदर्भ में स्वीप गतिविधियों को विद्यालय, महाविद्यालय एवं स्थानीय क्षेत्र के स्तर पर प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। ईएलसी सदस्यों को मतदाता जागरूकता रैली, शपथ, संवाद, पत्र लेखन, पोस्टर एवं स्लोगन सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *