भाजपा युवा सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
भाजपा युवा सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
नसीराबाद। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर के पीछे बगीचे में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति रावत, श्री रंगलाल भील पर्यवेक्षक, जीतमल जी प्रजापत, अर्जुन जी नलिया, के.के. जोशी एवं श्रीमती सुनीता यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
सम्मेलन में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। विधायक रामस्वरूप लांबा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।