विधायक भदेल के नेतृत्व में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, ऐतिहासिक बना मानसून फेस्ट-2026

विधायक भदेल के नेतृत्व में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, ऐतिहासिक बना मानसून फेस्ट-2026
Spread the love

विधायक भदेल के नेतृत्व में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब, ऐतिहासिक बना मानसून फेस्ट-2026

20 से 25 हजार महिलाओं की अभूतपूर्व सहभागिता ने रचा नया कीर्तिमान

संस्कृति, परंपरा, उत्साह, प्रतिभा और नारी शक्ति का अद्भुत संगम बना ‘मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026’

संस्कृति, उत्साह और महिला प्रतिभाओं का बना यादगार संगम

अजमेर, 23 अगस्त। सावन के उल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच रविवार को डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 में महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों, प्रतियोगिताओं, स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल्स तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से सजा यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का आकर्षक मंच बना।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कल्पना देवी, विधायक लाडपुरा, राखी राठौड, पारूल नैयर, पूजा अग्रवाल, प्रीति चौधरी, आयुषी, पल्लवी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का मंच पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
सावन के उल्लास में रंगे कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, मंजू शर्मा के साथ सभी अन्य अतिथियों ने झूलो का आनंद लिया। अतिथियों ने पारंपरिक स्वाद पानी-पताशे का भी आनंद लिया, जिससे आयोजन में सावन की मस्ती और आत्मीयता का रंग और गहरा हो गया।
इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर शांति, प्रेम, सद्भावना और खुशियों का संदेश दिया गया। आसमान में एक साथ उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारों का मनमोहक दृश्य उपस्थित हजारों महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रतीकात्मक आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ खुशियां बांटने का संदेश दिया गया।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार महिलाओं की सहभागिता रही। फेस्ट में लहरिया फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं, स्वरोजगार एवं स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल्स, स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर तथा बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिलाओं की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अजमेर में मातृशक्ति का जो उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है, वह वास्तव में बेहद खुशी देने वाला है। सावन की फुहारों, लहरिये की रंगत और हमारी समृद्ध संस्कृति के बीच हजारों बहनों की मुस्कान इस आयोजन को खास बना रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर, उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को सामने लाने का खूबसूरत मंच है। अनीता भदेल द्वारा आयोजित मातृशक्ति मानसून फेस्ट में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी अपने आप में इसकी सफलता की कहानी कहती है। यहां हमारी परंपरा भी है, संस्कृति भी है और बहनों-बेटियों के हुनर को आगे बढ़ाने का जज्बा भी। जब हमारी मातृशक्ति आगे बढ़ती है तो घर, परिवार और पूरा समाज मजबूत होता है।

महिलाओं की प्रतिभाओं को मिला मंच

अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट केवल एक मेला या कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी बहनों-बेटियों के हुनर, हौसले और आत्मविश्वास का जश्न है। आज यहां इतनी बड़ी तादाद में मातृशक्ति का जुटना अपने आप में बड़ी बात है। जब हमारी बहनों को एक अच्छा मंच और मौका मिलता है तो वे अपने हुनर से हर किसी का दिल जीत लेती हैं।
उन्होंने कहा कि सावन की फुहार, लहरिये की रंगत और हमारी राजस्थानी संस्कृति की खुशबूकृआज पूरा माहौल रंगीन और शानदार नजर आ रहा है। कोई लोकनृत्य में अपनी कला दिखा रही है, कोई फैशन शो में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है और कोई अपने हाथों से बनाए सामान के जरिए अपने हुनर और मेहनत की पहचान बना रही है।
अनीता भदेल ने कहा कि म्हारी मातृशक्ति में कोई कमी कोनी है, बस उसे मौका और हौसला चाहिए। यही जज्बा इस आयोजन की असली जान है।
उन्होंने कहा कि “म्हारी बहन-बेटियां आगे बढ़ें, खुश रहें और अपने हुनर से नाम रोशन करें यही इस फेस्ट की सबसे बड़ी खुशी है।” यहां आई हजारों महिलाओं की मुस्कान और उनका उत्साह ही इस आयोजन की असली कामयाबी है। मातृशक्ति मजबूत होगी तो घर भी मजबूत होगा, समाज भी और हमारा राजस्थान भी।
आयोजन से जुड़ी अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फेस्ट के छठे आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक लोक कलाओं और विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

लहरिया फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक लहरिया फैशन शो से हुई। इसमें मिस लहरिया, मिस ट्रेडिशनल और मिस ब्राइडल सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। मां-बेटी, ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी, बहनें और सास-बहू जैसी रिश्तों पर आधारित श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुति दी।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

बच्चों और महिलाओं के लिए विविध मनोरंजक गतिविधियां

आयोजन स्थल पर महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। इनमें ऊंट सवारी, घुड़सवारी, विभिन्न झूले, चेयर रेस, हाउजी, डांस प्रतियोगिता, रिंग गेम, ड्रेगन ट्रेन, पहिया घुमाओ-इनाम पाओ और अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं।
बाल प्रतिभाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

लक्की ड्रॉ में दिखा उत्साह
फैशन शो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का लक्की ड्रॉ

फेस्ट का एक प्रमुख आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा। लक्की ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए,लहरिया मिस लहरिया किरण रावत, प्रथम पलक गोस्वामी, द्वितीय जिया कँवर, तृतीय आरती दोतानिया रहे ।
लहरिया सांत्वना में पूजा ओहरी, अंकिता, नीलम तंवर, देव्यांशी, लक्ष्मी, कीर्ति, स्नेहल चौहान, अनीता जैन, ममता बकोलिया, पल्लवी रहें

ब्राइडल में मिस ब्राइडल चंद्रकांता, प्रथम भावना गहलोत, द्वितीय शिखा साँखला, तृतीय संगीता मौर्य रहे।

ब्राइडल सांत्वना पुरस्कार प्रज्ञा गौड़, प्रियंका सोनी, कणिका शर्मा, दीक्षा, मनीषा राजोरिया, प्रतीक्षा नागर, कविता कोमल, पूजा रावत, सोना थोरानी, पूनम आज़ाद रहे।

ट्रेडिशनल,मिस ट्रेडिशनल यामिनी शर्मा, प्रथम विशाखा साँखला, द्वितीय पूर्णिमा शर्मा, तृतीय अंजलि धीरज गोड़ीवाल रहें।

ट्रेडिशनल सांत्वना में निशा बोहरा, मंसूरी सैनी, गुनगुन सैनी, कोमल सांवरिया, कर्मा चौधरी, कामना रावत, पूजा, धनुश्री बरोलिया, अंतिमा सैनी, ख़ुशी रहे।

रिश्ते प्रतियोगिता में अनमोल रिश्ता में कामिनी , एंजेलिना, प्रथम गीता व हितांशी, द्वितीय दीपमाला व ऐश्वया, तृतीय पूजा व वंशी रहे।

रिश्ते सांत्वना में दिव्यांशी, सुनीता, प्रिया सारस्वत, ललिता उपाध्याय, रेखा परिहार, पदमा, भव्या शर्मा, सुनीता शर्मा, इन्दु, आशा,शिवानी टांक, ख़ुशबू गहलोत, निधि चौहान, दिविशा, सुनीता, ख़ुशी, पूनम गिरी, अमीषा, अर्पणा, अनीता भट्ट रहे।

रिश्ते सास बहू प्रतियोगिता में लक्की ड्रॉ में ख़ुशी साँखला व सुमित्रा चौहान रहीं

लकी ड्रा सांत्वना में सोना गुर्जर, यशस्वी चौहान, उषा राठौड़, कुमारी भोली पवार, प्रियंका बारोलिया रही। तृतीय 5100 के लिए सिया सारू, द्वितीय 11 हज़ार कार्तिक, एवं प्रथम ई बाइक लक्ष्मी देवी को मिली।

परिणामों की घोषणा के दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्वदेशी उत्पादों और महिला स्वरोजगार को मिला मंच

फेस्ट में लगभग 100 विविध स्टॉल्स लगाई गईं, जिनमें महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल्स पर हस्तनिर्मित राखियां, मूर्तियां, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, बगरू प्रिंट साड़ियां, राजस्थानी परिधान, घरेलू खाद्य उत्पाद, सौंदर्य सामग्री, बुटीक एवं हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध रहे।
स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित अचार, पापड़ एवं अन्य घरेलू उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। फूलों एवं फलों की पल्प से निर्मित आकर्षक पर्स और अन्य उपयोगी उत्पाद भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
स्वास्थ्य और विधिक जागरूकता शिविर

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही विधिक जागरूकता से संबंधित जानकारी के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

ब्रह्माकुमारी संस्था की झांकियों ने आकर्षित किया

ब्रह्माकुमारी संस्था, अजमेर की ओर से आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक झांकियां प्रस्तुत की गईं। उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने इन झांकियों को उत्साह के साथ देखा। झांकियों के माध्यम से सकारात्मक जीवन-दृष्टि और नैतिक मूल्यों से जुड़े संदेश भी प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किए लोकनृत्य

इस वर्ष फेस्ट में अंतरविद्यालयी समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संत फ्रांसिंस सी.सै. स्कूल, द्वितीय स्थान पर सोफिया सी. सै. स्कूल, तृतीय स्थान पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल रहें।

कार्यक्रम में अन्य अतिथिगणों के साथ ब्रह्माकुमारी संस्था की शांता दीदी, रूपा दीदी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

आयोजन में सीमा गोस्वामी, मंजू शर्मा, मोनिका संाखला, बीना टांक, रिना कुशवाहा, रोशनी माखीजानी, मीता सिंह, कृष्णा सोनी, पुष्पा बिस्ट, सुनिता राठौड, लक्ष्मी चौहान, सुलोचना शर्मा, इंदू शर्मा, मधु शर्मा, अल्का शर्मा, भावना चौहान, रोशन राठौड, गीता जांगिड, मंजू ओझा, मनीषा गौड,,काजल जेठवानी, रितु जोनवाल, ज्योति लालवानी, दुर्गा माहीच, सम्पत भाटी, संतोष मोर्य, माया फुलवारी, निक्की जैन, अनिता अन्ना, मोनिका ढलवाल, मालती रावत, सीमा शर्मा, लता शर्मा, रेनु चौहान, बबीता, नीता शर्मा, आशा, सीलम बैरवा, अंजना शेखावत, तारा राजपुरोहित, रमा यादव, हेमलता खत्री, किरण तुनगरिया, कृष्णा सुचेता, रेनु शर्मा, मोनिका सुईवाल, वर्तिका शर्मा, रविन्द्र सिंह जादोन, राजेश घाटे, दीपक खींची, सुरेश गुर्जर, कमल पंवार, मसंक शर्मा, अजीत चौधरी, गौरव शर्मा, महेश्वर झा, दिलावर चौहान, हेमंत जावा, अटल शर्मा, राजेश भाटी, अमित बारोटिया, ओमित सैनी, रवि गढवाल, राजू, मुनेश, आकाश, सन्नी सैनी, राजकुमार सोनी, महेन्द्र राव, गणेश रावत, विकास डिडवानिया, राजू सिहं, भरत, जितेन्द्र टांक, आनन्द भडाना, भारत भूषण विशाल धरी, जितेन्द्र यादव, राजीव अरोडा, मंयक यादव, भानू प्रताप, सुन्दर सिंह टांक, प्रदीप तुनगरिया, विक्रम तम्बोली, बलराज कच्छावा, गौरव उपाध्याय, गौरव टांक, रजनीश चौहान, हेमंत सांखला, संदीप माखीजानी, हेमंत नायक, पारस कलोसिया, तुलसी, विपिन, मोहित, बलराम, गोविन्द, हतेश, लक्की, गोपाल, महेश, जितेन्द्र गहलोत, प्रवीण, मनोज, जीवन तेजी, संजय टांक, रणजीत सिंह, मोहन लालवनी, भेरु गुर्जर, सुरेन्द्र वर्णवाल, नौरत रेगर, भवानी सिंह जैदिया, विजय गोयर, हितेश ढाबरिया, पतराम यादव, महेन्द्र मेघवंशी, गोविन्दराज, रोमेश मिश्रा, देवेश शेखावत, अंकित गुर्जर, चिराग चौधरी, उमेश मीणा, संपत रावत, पृथ्वीराज, अशोक डाबरिया, जेपी यादव, लोकेश, चन्द्रभान शर्मा, कालू यादव उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *