नसीराबाद में चुनावी सरगर्मी तेज, कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

नसीराबाद में चुनावी सरगर्मी तेज, कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
Spread the love

नसीराबाद में चुनावी सरगर्मी तेज, कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगर पालिका चुनाव का बिगुल बजते ही नसीराबाद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए रविवार को अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उद्घाटन के बाद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार चुनाव कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर शिव प्रकाश गुर्जर ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही दिया जाएगा। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके साथ मजबूती से खड़ा होना है और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर नगर पालिका में कांग्रेस का चेयरमैन बनाना है। कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज कुरैशी ने किया। अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय गौड़, दीपक टंडन, सुनील गुर्जर, छगनलाल जाट, महेश खिंची, सुभाष सांखला, श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष संपत सिंह राठौड़, आमिर खान, शंकर गुर्जर, शिवराज बुकर, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *