स्पीकर देवनानी ने कोलकाता के ऎतिहासिक कालीघाट मंदिर में किए माँ काली के दर्शन-पूजन
स्पीकर देवनानी ने कोलकाता के ऎतिहासिक कालीघाट मंदिर में किए माँ काली के दर्शन-पूजन
राष्ट्र एवं प्रदेश के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की
अजमेर, 3 जुलाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान शुक्रवार को कोलकाता स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन कालीघाट मंदिर में विधि-विधान से माँ काली के दर्शन एवं पूजन-अर्चना की।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने माँ काली से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ काली की कृपा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस, सद्बुद्धि और लोककल्याण की भावना का संचार करे।
दर्शन-पूजन के उपरांत देवनानी ने मंदिर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि भारत के प्राचीन तीर्थस्थल हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। इनके दर्शन से आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा का अनुभव होता है।