विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, ₹1.51 लाख की सहायता राशि दी

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, ₹1.51 लाख की सहायता राशि दी
Spread the love

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मनाया जन्मदिन, ₹1.51 लाख की सहायता राशि दी

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। सावर स्थित सोशल मीडिया आश्रम में केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम ने अपना जन्मदिन सादगी, सेवा और मानवता के भाव के साथ दिव्यांग, असहाय, लाचार, पीड़ित एवं बीमार लोगों के बीच मनाया।
इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अपने निजी कोष से आश्रम के लिए ₹1 लाख 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।
इस दौरान सेवा कार्य में उपस्थित लोगों ने भी आश्रम के जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। आश्रम के राज भाई को विश्वास दिलाया गया कि दिव्यांग, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए जब भी आवश्यकता होगी, सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में मानव सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने विधायक के इस सेवा कार्य की सराहना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *