राजगढ़ भैरव धाम में ATS की मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजगढ़ भैरव धाम में ATS की मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Spread the love

राजगढ़ भैरव धाम में ATS की मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


नसीराबाद। (अनिल लोहरे) श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एटीएस अजमेर की ईआरटी कमांडो टीम ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम पर प्रत्येक रविवार हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने तथा बढ़ती ख्याति को देखते हुए इसे राजस्थान सरकार द्वारा अतिसंवेदनशील जोन घोषित किया गया है।
एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. एवं महानिरीक्षक राजेश सिंह के निर्देशानुसार प्लाटून कमांडर ताराचंद सांखला के नेतृत्व में ईआरटी कमांडो टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा इंतजामों की तैयारियों को परखा गया।
टीम ने धाम परिसर में रहने वाले लोगों का परिचयकरण भी किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों को जांचा। एटीएस टीम द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर राजगढ़ भैरव धाम का सुरक्षा निरीक्षण एवं मॉक ड्रिल की जाती रही है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *