बामणियां बालाजी धाम में कल गूंजेगा भक्ति का रंग, 13 सितंबर को वार्षिक मेला

बामणियां बालाजी धाम में कल गूंजेगा भक्ति का रंग, 13 सितंबर को वार्षिक मेला
Spread the love

बामणियां बालाजी धाम में कल गूंजेगा भक्ति का रंग, 13 सितंबर को वार्षिक मेला

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नसीराबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री बामणियां बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितंबर, रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भरेगा। इससे एक दिन पूर्व 12 सितंबर, शनिवार को भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें मालपुरा के जगदीश पोडवाल एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देगी।

मेले के दिन सुबह 10:15 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। बालाजी महाराज का विशेष चोला चढ़ाकर फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर से मुख्य द्वार तक विद्युत सजावट की जा रही है।

मेले में नसीराबाद, अजमेर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे, डीजे, झांकियों और ध्वजों के साथ पहुंचेंगे। शनिवार शाम नसीराबाद अनाज मंडी से भक्त बालाजी का ध्वज लेकर रवाना होंगे। देरांठू, ढाबा मोहल्ला, आखरियां मोहल्ला, लोहरवाड़ा, भटियाणी, चाट और मंगरी क्षेत्र से भी ध्वज यात्राएं पहुंचेंगी। वहीं मेले के दिन राजनारायण रोड स्थित शिव मंदिर से 51 ध्वजों के साथ पैदल श्रद्धालु बालाजी धाम पहुंचेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला कमेटी ने मुख्य द्वार के पास खेत में चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की है। तालाब की पाल पर समतलीकरण किए गए स्थान पर दुकानों की व्यवस्था रहेगी। मेले में मिठाई, मणिहारी सहित विभिन्न दुकानों के साथ आकर्षक झूले भी लगाए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *