धोरिया में 17 सितंबर को भरेगा श्री देव नारायण भगवान का भव्य मेला
धोरिया में 17 सितंबर को भरेगा श्री देव नारायण भगवान का भव्य मेला
धोरिया (करनोस)। श्री देव नारायण भगवान के भव्य मेले का आयोजन ग्राम धोरिया (करनोस) में किया जाएगा। मेले के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है।
मेले के तहत 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से मेला ग्राउंड, धोरिया (करनोस) में वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपए तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 रखी गई है। प्रतियोगिता में प्रथम 16 टीमों को ही शामिल किया जाएगा।
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार तीसरे बॉल पर अंडर हैंड टच फाउल माना जाएगा। प्रत्येक मैच 21 पॉइंट का होगा और सभी मैच डे में खेले जाएंगे। टीमों को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। नशे की हालत में पाए जाने वाले खिलाड़ी को प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंतिम निर्णय आयोजन समिति का मान्य होगा।
प्रतियोगिता के लिए संपर्क सूत्र 9057580790, 9672917593 एवं 7742024814 जारी किए गए हैं। आयोजन समस्त ग्रामवासी धोरिया (करनोस) के सहयोग से किया जा रहा है।