कानपुरा सरपंच प्रभु राम जाट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संभाला पदभार, उपसरपंच सहित 10 वार्ड पंचों ने भी ग्रहण किया कार्यभार

कानपुरा सरपंच प्रभु राम जाट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संभाला पदभार, उपसरपंच सहित 10 वार्ड पंचों ने भी ग्रहण किया कार्यभार
Spread the love

श्रीनगर (अजमेर)। अजमेर जिले के श्रीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच प्रभु राम जाट बनेवड़ी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच अशोक वैष्णव सहित 10 वार्ड पंचों ने भी पदभार संभाला। समारोह में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच प्रभु राम जाट ने गांव के सर्वांगीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पानी, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

उपसरपंच अशोक वैष्णव ने भी गांव में सड़क, रोड लाइट और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ गरीब तबके के लोगों के हित में काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे।

चुनाव में प्रभु राम जाट को मिले 1,264 वोट

सरपंच पद के चुनाव में प्रभु राम जाट ने 1,264 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी को 772 वोट मिले, जबकि पूर्व सरपंच सुमन माहेश्वरी तीसरे स्थान पर रहीं। चुनाव परिणाम के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए सरपंच के नेतृत्व में गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

पहले भी पंचायत से जुड़े रहे हैं प्रभु राम जाट

प्रभु राम जाट बनेवड़ी गांव के निवासी हैं और उन्हें पंचायत स्तर पर कार्य करने का पूर्व अनुभव है। वे पहले वार्ड पंच रह चुके हैं। वहीं, उनके छोटे भाई की पत्नी परमेश्वरी देवी भी सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। ऐसे में अब सरपंच के रूप में उनके सामने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीणों का विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।

कार्यभार ग्रहण समारोह में वार्ड पंच खेमचंद जांगीड़, शंकर गुर्जर, सुशीला कंवर, नीरू बैरवा, चेतन बैरवा, नाथी देवी खारोल, राजेंद्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *