करनोस पंचायत चुनाव में 31 मृतकों के फर्जी वोट डालने का आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी ने की शिकायत

करनोस पंचायत चुनाव में 31 मृतकों के फर्जी वोट डालने का आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी ने की शिकायत
Spread the love

अजमेर। पीसांगन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत करनोस में सरपंच चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। सरपंच पद के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में करीब 31 मृतक महिला-पुरुष मतदाताओं के नाम पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को शिकायत देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मृत मतदाताओं के नाम पर वोट डाले गए, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मतदान के दौरान भी जताया था विरोध

शिकायतकर्ता के अनुसार, मतदान के दौरान भी इस संबंध में विरोध जताया गया था। उनका आरोप है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर मतदान किए जाने की आशंका के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब चुनाव के बाद जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत पेश कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की गई है।

मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित

इस बीच राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *