अजमेर में दूसरे चरण का मतदान शुरू, 139 ग्राम पंचायतों में वोटिंग

अजमेर में दूसरे चरण का मतदान शुरू, 139 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
Spread the love

5.16 लाख मतदाता करेंगे गांव की सरकार का फैसला, अजमेर ग्रामीण सहित 5 पंचायत समितियों में मतदान जारी

अजमेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दूसरे चरण में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है। सुबह से ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

द्वितीय चरण में अजमेर जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक), अरांई, बडल्या, भिनाय एवं किशनगढ़ (सिलोरा) की कुल 139 ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जा रहा है।

इन ग्राम पंचायतों में कुल 5 लाख 16 हजार 843 मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के जरिए ग्रामीण मतदाता अपने गांव की नई सरकार चुनेंगे।

चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक तैनात हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *