दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ
दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ
शाहपुरा-राजेन्द्र पाराशर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक लालाराम बैरवा ने किया।
बैरवा ने नगर मंडल शाहपुरा की दीवार पर पार्टी का प्रतीक चिन्ह कमल एवं स्लोगन लिखकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर शाहपुर नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, विधानसभा संयोजक महेंद्र राय, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन कन्हैयालाल धाकड़,जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर ,उप प्रधान बजरंग सिंह, महावीर सैनी,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू ,विमल झंवर,गोपाल घुसर, पार्षद मोहन गुर्जर ,भगवती शर्मा, दुर्गा लाल कहार,लालाराम नायक, कैलाश धाकड़,कमलेश धाकड़ ,सुरेश गुर्जर , विजय पाराशर, बंटी पाराशर,विक्रम, विट्ठल, सोनाली पोरवाल एवं मातृशक्ति तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।