राम अवतार रावत ने आम्बा मसीना के प्रथम सरपंच के रूप में संभाला पदभारग्रामीणों को साथ लेकर करवाएंगे ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास

राम अवतार रावत ने आम्बा मसीना के प्रथम सरपंच के रूप में संभाला पदभारग्रामीणों को साथ लेकर करवाएंगे ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास
Spread the love

आवाज राजस्थान की | अजमेर।

अजमेर जिले की नवगठित पंचायत समिति के अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत आम्बा मसीना के प्रथम सरपंच के रूप में नवनिर्वाचित सरपंच राम अवतार रावत ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने उन पर विश्वास जताते हुए भारी जनसमर्थन दिया और उन्हें ग्राम पंचायत का प्रथम सरपंच चुना।पदभार ग्रहण करने के बाद राम अवतार रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में सभी ग्रामीणों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर आयोजित समारोह में नदी ग्राम पंचायत के प्रथम सरपंच टीकम, डूमाडा सरपंच रूकमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, भगवानदास, पांचू, गोपाल, मदन, दशरथ सिंह, पवन गुर्जर, ग्राम सेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित सरपंच राम अवतार रावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *