चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का प्रचंड बहुमत, जिला परिषद की 35 में से 28 सीटों पर कब्जा; 11 में से 8 पंचायत समितियों में भी बढ़त
भाजपा को जिला परिषद में मिली महज 7 सीटें, कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय; गंगरार, भदेसर और राशमी में भाजपा को बहुमत
चित्तौड़गढ़-द्वारका प्रसाद झंवर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के परिणामों में चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। जिला परिषद की सभी 35 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा महज 7 सीटों पर सिमट गई। इस परिणाम के साथ ही चित्तौड़गढ़ में जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस का कब्जा होना तय माना जा रहा है।जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया। जिले के कुल 35 वार्डों में से कांग्रेस ने 28 वार्डों में जीत हासिल की, वहीं भाजपा को केवल 7 वार्डों में सफलता मिली। इस तरह जिला परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।11 पंचायत समितियों में से 8 पर कांग्रेस का बहुमतजिले की 11 पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 8 पंचायत समितियों में बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा को 3 पंचायत समितियों में बहुमत मिला है। भाजपा को गंगरार, भदेसर और राशमी पंचायत समिति में बहुमत मिला है। शेष 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।जिला परिषद में पार्टीवार स्थितिराजनीतिक दल| जीती सीटेंकांग्रेस| 28भाजपा| 7कुल| 35कांग्रेस के विजयी प्रत्याशीवार्ड 1 से मनीषा, वार्ड 2 से घनश्याम, वार्ड 4 से मदन, वार्ड 5 से रानी, वार्ड 6 से अंबालाल शर्मा, वार्ड 7 से गीता देवी, वार्ड 8 से प्रकाश चंद्र, वार्ड 9 से शंकरलाल, वार्ड 10 से रतनी देवी, वार्ड 11 से चंदा बाई धाकड़, वार्ड 12 से मंदोदरी धाकड़, वार्ड 13 से देवीलाल बैरवा, वार्ड 17 से पिंटू जाट, वार्ड 18 से बाबूलाल, वार्ड 19 से नंदलाल भील, वार्ड 20 से रामेश्वर लाल धाकड़, वार्ड 21 से मंजू देवी जागेटिया, वार्ड 22 से कमलेश कुमार खंडेलवाल, वार्ड 23 से ललित कुमार, वार्ड 24 से लक्ष्मीलाल, वार्ड 25 से राजी, वार्ड 26 से हीरालाल, वार्ड 27 से प्रकाश चंद्र मीणा, वार्ड 29 से कन्या, वार्ड 30 से कमला बाई धाकड़, वार्ड 31 से देवीलाल, वार्ड 32 से रामकन्या धाकड़ और वार्ड 35 से शंकरलाल ने जीत दर्ज की।भाजपा के विजयी प्रत्याशीवार्ड 3 से अरुणा कंवर, वार्ड 14 से तुलसी बाई, वार्ड 15 से चंद्री बाई, वार्ड 16 से सुशील कंवर, वार्ड 28 से प्रेम देवी, वार्ड 33 से शालिनी देवी और वार्ड 34 से लक्ष्मी कंवर विजयी रहीं।कुल मिलाकर चित्तौड़गढ़ जिले के पंचायत चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने जिला परिषद के साथ पंचायत समितियों में भी मजबूत प्रदर्शन किया है। जिला परिषद की 35 में से 28 सीटों और 11 में से 8 पंचायत समितियों में बहुमत मिलने से जिले की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस की मजबूत स्थिति सामने आई है।