ब्यावर में बड़ा उलटफेर: भाजपा में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की ममता गुर्जर बनीं पहली जिला प्रमुख

ब्यावर में बड़ा उलटफेर: भाजपा में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की ममता गुर्जर बनीं पहली जिला प्रमुख
Spread the love

भाजपा के 14 सदस्य होने के बावजूद नहीं बना बोर्ड, कांग्रेस प्रत्याशी ने एक वोट से दर्ज की जीत

ब्यावर। ब्यावर जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के बहुमत में होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर ने भाजपा की निर्मला रावत को एक वोट से हराकर ब्यावर की पहली जिला प्रमुख बनने का गौरव हासिल किया।

जिला परिषद की 27 सीटों में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 13 सदस्य थे। ऐसे में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन जिला प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा में क्रॉस वोटिंग हो गई। इसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी को मिला। ममता गुर्जर को 14 वोट मिले, जबकि निर्मला रावत को 13 वोट प्राप्त हुए।

निर्वाचन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कुमाराम मीना ने ममता गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश पारीक, संग्राम गुर्जर सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *