खरवा में राकेश साहू ने पूजा-अर्चना के बाद संभाली जिम्मेदारी, ब्यावर जिला प्रमुख ममता गुर्जर का पैतृक गांव में अभिनंदन; जिला परिषद सदस्यों की जीत पर भी निकली रैलियां

खरवा में राकेश साहू ने पूजा-अर्चना के बाद संभाली जिम्मेदारी, ब्यावर जिला प्रमुख ममता गुर्जर का पैतृक गांव में अभिनंदन; जिला परिषद सदस्यों की जीत पर भी निकली रैलियां
Spread the love

अजमेर। पंचायतीराज चुनाव के परिणाम आने के बाद जिले के विभिन्न गांवों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला जारी है। कहीं नवनिर्वाचित सरपंचों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पदभार संभाला तो कहीं जिला प्रमुख और जिला परिषद सदस्यों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, साफा और मिठाइयों के साथ स्वागत किया।

खरवा में राकेश साहू ने संभाला सरपंच का पदभार

खरवा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच राकेश कुमार साहू ढोल-ढमाकों के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने सरपंच का पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान देवपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच सुजान सिंह, जसवंतपुरा लहरी के सरपंच प्रतिनिधि भरत भाई, पीपलाज के सरपंच रमेश गुर्जर, कानाखेड़ा की सरपंच लक्ष्मी धर्म सिंह, पूर्व सरपंच दिनेश पाल पदावत, प्रेमसिंह रावत, देवपुरा के पूर्व सरपंच शमीम हैदर, उप सरपंच विष्णु कंवर, वार्ड पंच रेखा नोगिया और कन्हैया लाल माली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

जिला प्रमुख ममता गुर्जर का पैतृक गांव में स्वागत

शिवपुरा-करनोस। ब्यावर जिला प्रमुख ममता गुर्जर के निर्वाचित होने पर उनके ननिहाल झालामंड-देवगढ़ में कार्यकर्ताओं और परिजनों ने खुशी मनाई। करनोस के पूर्व सरपंच मोतीलाल गुर्जर के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

वहीं ममता गुर्जर के पैतृक गांव खेड़ा-रास पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अगवानी की, जबकि उनके भाइयों और युवाओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

इस दौरान कांग्रेस नेता दयाल राम गुर्जर, पूर्व जिला परिषद सदस्य रासासिंह रावत, भाजपा नेता देवकरण गुर्जर, रास सरपंच भुडाराम गुर्जर, पालियावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर और देवगढ़-झालामंड सरपंच प्रतिनिधि हनुमान गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

पूजा भंसाली और सुनीता लांबा की जीत पर बांटी मिठाइयां

दिलवाड़ी-निमाज। अजमेर जिला प्रमुख पूजा भंसाली और उप जिला प्रमुख सुनीता लांबा के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिवपुरा धार्मिक शक्तिपीठ शौकीन बायां सा मैथी माई रावत राजपूत संस्थान मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं मुख्य उपासक जोगेश्वर शौकीन रावत, शिवपुरा सरपंच शिवराज सिंह, प्रधानाचार्य पूनम सिंह रावत, पूर्व प्रधानाध्यापक फतेह सिंह रावत और उगम सिंह भुडात सहित अन्य मौजूद रहे।

जोतायां में सरपंच और वार्ड पंचों का अभिनंदन

जोतायां ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ और वार्ड पंचों का ग्रामीणों ने गुरुवार को अभिनंदन किया। इस दौरान सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और किसी प्रकार की कमी नहीं रखने की बात कही।

कार्यक्रम में सचिव संघ अध्यक्ष जसराज रेहलानी, तेजा धाम के मुख्य उपासक सत्यनारायण वैष्णव, दीपक शर्मा, रामधन भांभी, गनी मोहम्मद, भानुप्रताप सिंह, हरजी रहलानिया, रामप्रताप खोखर और भंवरलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

फूल-माला की दुकान चलाने वाले अशोक बने जिला परिषद सदस्य

निमाज। कभी पाली में फूल-मालाओं की दुकान चलाकर आजीविका चलाने वाले 28 वर्षीय अशोक कुमावत जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद वार्ड संख्या 8 से चुनाव लड़ा और 2627 मतों से जीत दर्ज की।

जीत के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव निमाज पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए, मालाएं पहनाई गईं और साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान युवा नेता राजेश कुमावत, पूर्व उपसरपंच एवं कांग्रेस जिला महासचिव चंद्राराम कुमावत, चंपालाल कुमावत, हेमंत कुमावत, रसीद शाह, इमरान, सदाम, राहुल सेन, देवेंद्र सेन और राहुल सरगरा सहित अन्य मौजूद रहे।

मुकेश चौधरी की जीत पर निकाली विजय रैली

दिलवाड़ी। जिला परिषद वार्ड संख्या 24 से निर्वाचित मुकेश चौधरी की जीत पर गुरुवार को विजय रैली निकाली गई। समाजसेवी राकेश कुमार प्रजापत और सुरेश जाट ने बताया कि रैली देवनारायण मंदिर से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान जगह-जगह मुकेश चौधरी का स्वागत किया गया।

रैली में प्रहलाद चौधरी, विजय करण चौधरी, तेजाजी महाराज के मुख्य उपासक अंबालाल चौधरी, रिदकरण चौधरी, राकेश कुमार प्रजापत, शंकर लाल जाट, सुरेश जाट, सुरेंद्र सिंह और राजेंद्र जाट सहित अन्य शामिल रहे।

श्रीनगर पहुंचने पर राम सिंह रावत का स्वागत

श्रीनगर। जिला परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचने पर राम सिंह रावत का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

अपने श्रेत्र की खबरे हम तक पहुचाए व्हात्सप्प करे – 8112213839

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *