पीसांगन प्रधान पद पर गिरधारी लाल गुर्जर के नाम पर सहमति, कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दी हरी झंडी!
अजमेर। पीसांगन पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम पर सहमति दे दी है। कांग्रेस पर्यवेक्षक की हरी झंडी मिलने के बाद गिरधारी लाल गुर्जर को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रधान पद के चुनाव को लेकर अब पीसांगन पंचायत समिति में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
