पंचायती राज मंत्री ने किया बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण

पंचायती राज मंत्री ने किया बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण
Spread the love

पंचायती राज मंत्री ने किया बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण

जयपुर, 04 जनवरी। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वच्छता को लेकर संवेदनशील है। हमारा प्रयास प्रदेश के सभी गांवों में स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। राज्य सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के असाडा स्थित पीएचसी का निरीक्षण कर अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु अधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें। पीएचसी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पीएचईडी को लीकेज पाइप लाइन को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बालाराम मूढ़ सहित कार्मिक उपस्थित रहे।
————

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *