अजमेर में 132 केवी गैस आधारित विद्युत सब स्टेशन बनेगा, 147 करोड़ की मंजूरी

अजमेर में 132 केवी गैस आधारित विद्युत सब स्टेशन बनेगा, 147 करोड़ की मंजूरी
Spread the love

अजमेर । अजमेर शहर की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार के लिए अच्छी खबर है। हाथी भाटा स्थित पावर हाउस में गैस आधारित 132 केवी जीएसएस बनेगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अजमेर की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए यह घोषणा की थी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयासों से जीएसएस के लिए 147 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। शीघ्र ही जीएसएस निर्माण का काम शुरू होगा।
               राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने हाथी भाटा में 132 केवी गैस इमुलेटैड पावर हाउस के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत 147 करोड़ रूपये की लागत से जीएसएस से संबधित विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।
               अजमेर शहर में वर्तमान बिजली व्यवस्था शहर के आसपास स्थित जीएसएस पर निर्भर है। ऐसे में लम्बे समय से यह आवश्यक्ता महसूस की जा रही थी कि शहर के बीच में 132 केवी जीएसएस स्थापित किया जाए। शहर के मध्य भाग में जीएसएस के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध नहीं होने पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया कि गैस आधारित जीएसएस स्थापित किया जाए जो कम जगह घेरेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बजट घोषणा में यह जीएसएस स्वीकृत कराने के लिए आग्रह किया। देवनानी के आग्रह पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बजट घोषणा में अजमेर को गैस आधारित जीएसएस की सौगात दी।
               विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बजट घोषणा के साथ ही इसकी वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने के लिए प्रयासरत थे। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।
अजमेर शहर को होगा फायदा
               वर्तमान में अजमेर शहर की बिजली व्यवस्था शहर के आसपास स्थित विभिन्न जीएसएस पर आधारित है। ऐसे में फाल्ट आदि आने पर उसे सही करने एवं मॉनिटरिंग में परेशानी आती है। हाथी भाटा में गैस आधारित जीएसएस बनने से शहर के बीचों बीच बिजली का केन्द्र बनेगा। शहर की अधिकांश बिजली आपूर्ति, नया कलक्ट्रेट भवन, नया अस्पताल भवन एवं अन्य निर्माणों को विद्युत उपलब्ध शहर के मध्य से ही सुनिश्चित हो जाएगी। यह आकार में कम होने से जगह भी कम घेरेगा। नया जीएसएस स्थापित  होने से शहर में बिजली की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *