हुकुमचंद की विद्यार्थीयो ने सीबीएसई परीक्षा में बाजी मारी

हुकुमचंद की विद्यार्थीयो ने सीबीएसई परीक्षा में बाजी मारी
Spread the love

हुकुमचंद पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, दसवीं का परिणाम 100 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 99 प्रतिशत रहा ।
हुकुमचंद पब्लिक स्कूल अजमेर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टा का परिचय देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा 10 वीं और 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, जो कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का प्रतीक है।

विद्यालय के कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र अनवय शर्मा ने जीव विज्ञान में 98 अंक एवं रसायन विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किये एवं कुल प्रतिशत 90 प्राप्त किया तथा छात्र आर्यन चौबे ने भौतिक विज्ञान में 95 अंक एवं रसायन विज्ञान में 94 अंक एवं गणित में 94 अंक प्राप्त किए एवं कुल प्रतिशत 92.6 प्राप्त किया इसी क्रम में अरनीश पुरोहित ने भौतिक विज्ञान में 85 अंक प्राप्त किए किए एवं कुल प्रतिशत 85 प्राप्त किया। कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग के छात्र प्रवीण ने इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज में 96 अंक, अर्थशास्त्र में 93 अंक प्राप्त कर कुल प्रतिशत 88.6 प्राप्त किया तथा मोहित जांगिड़ ने इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज में 92 अंक और अर्थशास्त्र में 86 अंक प्राप्त कर कुल प्रतिशत 81.6 प्राप्त किया। कक्षा दसवीं की नीरत खंडेलवाल ने कंप्यूटर साइंस में 96 अंक, हिंदी में 94 अंक, विज्ञान में 89 अंक प्राप्त किये तथा कुल प्रतिशत 89 प्राप्त किया एवं छात्र सुमित जांगिड़ ने इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज में 90 अंक, विज्ञान में 89 अंक प्राप्त किये एवं कुल प्रतिशत 89 प्राप्त किया। यह परिणाम विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। संस्था के निदेशक महोदय डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जी ने सभी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया। प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता पाठक ने निदेशक महोदय एवं सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *