विधायक ने ली शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक।

विधायक ने ली शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों  की बैठक।
Spread the love


नगर में जलभराव को लेकर विधायक ने पालिका जेईएन को लताड़ा।
अतिवृष्टि से नुकसान के आंकड़े गलत बताने पर जताई नाराजगी।
कर्मियों,अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त करने के दिए निर्देश।
क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए।
शाहपुरा, 5 सितंबर 2025
। प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शनिवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सभागार में शाहपुरा, बनेड़ा और फूलिया कला उपखंड के सभी ब्लॉक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक का उद्देश्य अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेना और प्रभावितों को त्वरित राहत सुनिश्चित करना था। विधायक ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विधायक बैरवा की अगुवाई में हुई बैठक में शाहपुरा एसडीएम सुनील कुमार मीणा, फूलियाकलां के ओम प्रकाश, बनेड़ा के श्रीकांत एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई, जनप्रतिनिधि पंकज सुगंधि सभी तहसीलदार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जेईएन को लगाई कड़ी फटकार:- नगर में तथा चारों ओर जलभराव को देख विधायक नगर पालिका के जेईएन कुलदीप जैन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा 150सफाईकर्मचारी होने के बाद भी बारिश से पूर्व नालों की सफाई नहीं करने से बाजारों, बाहरी बस्तियों, भीलवाड़ा मार्ग तथा नगर के चौतरफा जलभराव होरहा है। पानी की निकासी पूर्णतया नहीं होने घरों, दुकानों में पानी चला गया, बाढ़ जैसे हालत बने हुए है। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
नुकसान के आंकड़े गलत बताने पर जताई नाराजगी: बैठक में एक अधिकारी ने बनेड़ा क्षेत्र में अतिवृष्टि से फसलों का खराबा मात्र 40 फीसदी बताने तथा एक अधिकारी द्वारा ग्रामीण अंचलों में बारिश से ढहे मकानों, पशुओं की मौत के गलत आंकड़े बताते ही विधायक अधिकारियो पर जमकर गरजे। विधानसभा क्षेत्र में कई मकान ध्वस्त हो चुके, कई पशु मरने के आंकड़े सरपंचों द्वारा मिल रहे है और आप बैठक में गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रहे है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कान खोलकर सुन ले कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्र के किसानों, आमजन के साथ अन्याय कर रहे हो। यह कोताही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी, फील्ड में जाकर अधिकारियों को सटीक आकलन करने की हिदायत दी ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली राहत लोगों को पूर्णतः मिल सके।
छुट्टियां निरस्त करने के दिए निर्देश:- ऐसी आपदा के समय अपने कर्तव्यों ने विमुख होकर घर बैठे कर्मियों, अधिकारियों के अवकाश निरस्त करने के लिए विधायक ने तीनों उपखंड अधिकारियों निर्देश दिए ताकि राहत कार्यों में कोई देरी न हो।
विभागवार समीक्षा की:-बैठक में जलदाय, कृषि, बिजली, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन आदि विभागीय अधिकारियों से विभागवार समीक्षा करते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए। पंचायत समिति बीडीओ को विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत सामग्री, मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में प्रभावितों की सहायता के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।
क्षेत्र में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए पुलिस:- नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर देते हुए सर्किल अधिकारी को माफियाओं की धरपकड़ करने, क्षेत्र में वाहनों, पशुओं के साथ बढ़ती चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने को कहा।
चिकित्साधिकारियों को बारिश के कारण बढ़ने वाली बीमारियों की रोकथाम पर सभी को सतर्क रहने को कहा।
विधायक बैरवा ने की अपील:- अंत में विधायक बैरवा ने मीडिया के मार्फत आमजन से अपील की कि सरकार ने आगामी दिनों में तेज बारिश होने की घोषणा की है। ऐसे हालतों में अधिकारियों, आमजन को सतर्क रहने, राहत कार्यों व मदद के लिए स्वयं संगठन, भामाशाह आगे आए। झरझर निजी, सरकारी, विद्यालय भवनों से दूर रहे, जलभराव क्षेत्र में स्वयं खासकर बच्चों को दूर रखने की अपील भी की।
एसडीएम ने सरकार के आदेशों की अनुपालना के दिए निर्देश:- शाहपुरा एसडीएम मीणा ने अतिवृष्टि को लेकर सरकार के प्राप्त आदेशों की अनुपालना करने के लिए अपने ब्लॉक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *