शाहपुरा के चौहान को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

शाहपुरा  के चौहान को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
Spread the love


शिक्षा मंत्री ने थप थपाई चौहान की पीठ।
शाहपुरा 6सितंबर 2025।
राजस्थान के शिक्षा मन्त्री द्वारा शिक्षा अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में उस जिले के क्षेत्र में, अपने विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य करने वाले, राजकीय, विभागीय योजनाओं की क्रियान्विति करने वाले शिक्षकों की पहचान की गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत राज्यास नई के प्राचार्य, शूरवीर सिंह चौहान को उनके सराहनीय कार्यों के आधार पर बिना उनके आवेदन के ही सीधे -सीधे 5 सितम्बर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार की हाथों-हाथ घोषणा की।
5सितंबर को शिक्षक दिवस मौके पर शिक्षामन्त्री ने चौहान को राजस्थान सरकार ने ऐसे नवाचारी शिक्षक के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित किया है। चौहान के पौधारोपण क्षेत्र में किये गये कार्य के साथ-साथ इनके विज्ञान, शोध, खेलकूद, प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के, विभागीय सेवाएं उच्च क्षमता एवं कौशल युक्त रहने की उपलब्धियां भी सामने आयी है।

शिक्षा मंत्री ने थप थपाई चौहान की पीठ, किया संवाद:- सम्मान समारोह में जैसे ही चौहान का नाम मंच से पुकारा गया। सम्मान लेने के मंत्री मदन दिलावर ने चौहान की पीठ थप थपाते हुए कहा कि आप तो छुपे रुस्तम निकले। शिक्षा, खेलकूद, पर्यावरण को लेकर आपने बड़ा नवाचार किया। आप स्वयं ने अपने सम्मान के लिए आवेदन तक नहीं करना चाहा यह आपका बड़प्पन है। और दुबारा पीठ थप थपाई। मंत्री के इस संवाद पर पूरा पंडाल तालियों की घड़ गड़गड़ाहट से गुंज उठा।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *