सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अजमेर में भाजपा की बैठक आयोजित

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अजमेर में भाजपा की बैठक आयोजित
Spread the love

अजमेर, 17 सितंबर। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अजमेर संभाग की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा एवं विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल के तत्वावधान में किया गया।

नाहर सिंह जोधा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा 2025, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन से गांधी जयंती तक आयोजित हो रहा है। यह राष्ट्रहित में जन सेवा का संदेश देता है, जिसमें समाज के कमजोर वर्गों को केंद्र में रखकर सेवा, जनजागरूकता और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस दौरान सेवाभाव, स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी है, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सामूहिक संकल्पना है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पोषण माह, पौधारोपण और महिला सशक्तिकरण जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान जनता में आशा, विश्वास और आत्मगौरव की नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश घाटे ने कार्यक्रम का संचालन किया। सतीश बंसल और राधिका सोनी ने बताया कि कल दीनदयाल मंडल, दाहरसेन मंडल और पृथ्वीराज मंडल द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बैठक में सुरेंद्र सिंह शेखावत, किशन बंग, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह जादौन, समर सिंह राठौड़, अंकित गुर्जर, पंकज पहाड़िया, विक्रम सिंह, संदीप गोयल, दीपक शर्मा, रचित कच्छावा, विक्रम नीमड़ी, दिनेश खंडेलवाल, अरुण टांक, निक्की जैन, कपिल व्यास, देवेश मालू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *