जिला परिषद व पंचायत समितियां अब प्रशासनिक हाथों में ,जिला कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी प्रशासक नियुक्त,अजमेर जिले की सभी 9 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त, ब्यावर व अजमेर जिला हुआ अलग अलग, मसूदा व जवाजा अजमेर से हुई पृथक

Spread the love

जिला परिषद व पंचायत समितियां अब प्रशासनिक हाथों में ,जिला कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी प्रशासक नियुक्त,
अजमेर जिले की सभी 9 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त, ब्यावर व अजमेर जिला हुआ अलग अलग, मसूदा व जवाजा अजमेर से हुई पृथक

आजमेर // ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की महत्वपूर्ण कड़ी जिला परिषद व पंचायत समिति अब सिधे प्रशासनिक नियंत्रण में आ गयी है । राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार प्रदेश में एक राज्य एक चूनाव करवायें जाने है ऐसे में पुर्व में ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि के कार्यकाल पूर्ण होने पर निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त किया गया था ‌।इसी को देखते हुए प्रधान व जिला प्रमुखों को भी आस थी की उन्हें प्रशासक नियुक्त किया जायेगा परन्तु राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए जनप्रतिनिधियो के कार्यकाल की समाप्ति पर जिला परिषद में जिला कलेक्टर व पंचायत समितियों के लिए उपखण्ड अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किये जाने के आदेश जारी किये ।अब पंचायत राज की यह दोनों संस्थाए आगामी चूनाव तक प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगी ।अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने अजमेर जिले की सभी 9 पंचायत समितियों के लिए सरकार के आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किये है जारी आदेश के अनुसार अजमेर ग्रामीण के लिए पुष्कर , श्रीनगर हेतु नसीराबाद, किशनगढ़ पंचायत समिति के लिए किशनगढ़, पीसांगन में पीसांगन ,भिनाय में भिनाय सरवाड़ में सरवाड़ ,केकड़ी में केकडी,कराई में कराई ,सांवर में सांवर ,के उपखंड अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया है ब्यावर जिले हेतु ब्यावर जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किये गये है इन आदेशों के साथ ही अजमेर जिले की मसूदा व जवाजा पंचायत समितिया अजमेर से पृथक हो कर ब्यावर जिले में सम्मिलित हो गयी है, हालाकी अभी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य योजनाओं की आई डी अजमेर से ही संचालित है ब्यावर के लिए नयी आई डी बनने के बाद ही वहा से कार्य स्वीकृति किये जा सकेगे कार्यो तथा योजनाओं के लिए अभी आदेशो का ईनंजार है

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com