बांसवाड़ा में शिक्षक सम्मेलन के लिए सावर से शिक्षक रवानाः सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था, नवाचार और चुनौतियों पर होगी चर्चा

बांसवाड़ा में शिक्षक सम्मेलन के लिए सावर से शिक्षक रवानाः सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था, नवाचार और चुनौतियों पर होगी चर्चा
Spread the love

बांसवाड़ा में शिक्षक सम्मेलन के लिए सावर से शिक्षक रवानाः सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था, नवाचार और चुनौतियों पर होगी चर्चा

कुशायता,,,राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा लियो इंटरनेशनल संस्थान लियो सर्किल डांगपाड़ा बांसवाड़ा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन 19 दिसंबर से 20 दिसम्बर तक किया जा रहा है । सावर उपशाखा से गुरुवार शाम 4 बजे उपशाखा अध्यक्ष प्रहलाद कुमावत के नेतृत्व में शिक्षकों का दल सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुआ।
उपशाखा मंत्री मदनलाल मीणा ने बताया कि पूरे प्रदेश की सभी उपशाखाओं से सैकड़ों शिक्षक इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में शिक्षकों की कार्य परिस्थितियों, पदोन्नति और स्थानांतरण नीति पर विचार-विमर्श होगा। स्कूलों में संसाधनों की कमी और प्रशासनिक चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में नई शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल इनोवेशन पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। स्मार्ट क्लास और ऑनलाइन पोर्टल के बारे में विशेषज्ञ शिक्षक प्रेजेंटेशन देंगे। शिक्षा में आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर भी चर्चा होगी। विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन होगा। ये सम्मेलन शिक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। वे अपनी समस्याएं सीधे नेतृत्व तक पहुंचा सकेंगे। इससे संगठन और विभाग के बीच संवाद मजबूत होगा ।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *