ROSACON 2026: अजमेर में पहली बार राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय आर्थोपेडिक सम्मेलन का आयोजन

ROSACON 2026: अजमेर में पहली बार राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय आर्थोपेडिक सम्मेलन का आयोजन
Spread the love

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर एवं अजयमेरु ऑर्थोपेडिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन ROSACON 2026 का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक अजमेर में किया जाएगा। इस भव्य राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय आर्थोपेडिक सम्मेलन की मेजबानी के लिए अजमेर आयोजन समिति पिछले दो वर्षों से निरंतर तैयारियों में जुटी हुई है।तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश एवं विदेश से 500 से अधिक प्रतिनिधि (डेलीगेट्स) तथा 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी सदस्य भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान आर्थोपेडिक सर्जरी की विभिन्न उप-विशेषताओं पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें ट्रॉमा, जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी, स्पोर्ट्स इंजरी, हैंड सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्को-ऑर्थोपेडिक्स एवं अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी प्रमुख हैं।सम्मेलन की एक विशेष उपलब्धि यह रहेगी कि अजमेर में पहली बार कैडेवरिक वर्कशॉप एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।ROSACON 2026 के अध्यक्ष डॉ. एस. के. भास्कर तथा सचिव डॉ. हेमेश्वर हर्षवर्धन हैं। आयोजन समिति में डॉ. नंदलाल आमरिया, डॉ. महेश गूमा, डॉ. दीपक जैन, डॉ. नितिन मनाध्य, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. उमेश मामरिया, डॉ. अभिषेक सक्सेना, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. सुमेर सिंह शेखावत, डॉ. सुशील चौधरी सहित अजमेर ऑर्थोपेडिक सोसायटी के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।सम्मेलन का उद्घाटन 9 जनवरी 2026 को किया जाएगा, जिसमें जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सामरिया मुख्य अतिथि होंगे, जबकि इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (IOA) के सेक्रेटरी डॉ. राजीव रमन मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में यूके से डॉ. आनंद आर्य सहित देश के जाने-माने आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एम. एम. यादव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. साइमन थॉमस, डॉ. शैलेश पई, डॉ. रमेश मेनन, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अनूप जुरानी एवं डॉ. विजय शर्मा अपने अनुभव साझा करेंगे। इस अवसर पर ROSA के अध्यक्ष डॉ. रमेश विजय एवं सेक्रेटरी डॉ. विक्रम शर्मा का मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता सम्मेलन को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।ROSACON 2026 का मुख्य उद्देश्य युवा ऑर्थोपेडिक सर्जनों एवं पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना है। सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे उभरते चिकित्सकों को वैश्विक स्तर पर प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त हो सकें।आयोजकों का मानना है कि ROSACON 2026 न केवल चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा देगा, बल्कि अजमेर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस के मानचित्र पर एक मजबूत पहचान भी दिलाएगा।

कार्यक्रम पुष्कर के जॉलीवुड रिसोर्ट में आयोजित होगा ।

एस के भास्कर ने बताया की कांफ्रेंस से स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स, व फील्ड में नए लोगो को एक अच्छा अनुभव और सीखने का मौका देगा ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *