सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रशिक्षण में युवाओं ने साझा किए नवाचार के सुझाव, जिला रसद अधिकारी अजमेर ने किया सम्मानित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रशिक्षण में युवाओं ने साझा किए नवाचार के सुझाव, जिला रसद अधिकारी अजमेर ने किया सम्मानित
Spread the love

सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रशिक्षण में युवाओं ने साझा किए नवाचार के सुझाव, जिला रसद अधिकारी अजमेर ने किया सम्मानित

अजमेर, 14 मई 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर कार्यालय, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अजमेर एवं भारतीय खाद्य निगम (FCI) मंडल कार्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर प्रतिभागी युवाओं का फीडबैक एवं समीक्षा सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी (DSO) श्रीमती मोनिका जाखड़ ने माय भारत अजमेर के स्वयंसेवकों मीनाक्षी शर्मा, लोकेन्द्र सिसोदिया, पुखराज सोनी, जगदीश यादव, लोकेश कुमार एवं अनीशा रावत को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से कार्यक्रम के अनुभव साझा किए तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं सेवाओं में सुधार हेतु सुझाव प्राप्त किए।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने राशन वितरण प्रक्रिया, खाद्यान्न भंडारण, परिवहन व्यवस्था, गुणवत्ता नियंत्रण तथा डिजिटल सेवाओं से संबंधित अपने सीखने के अनुभव साझा किए। युवाओं ने पी.डी.एस. प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु जागरूकता, तकनीकी नवाचार एवं लाभार्थी सुविधा से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए।

जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़ ने कहा कि इस प्रकार के अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं खाद्य सुरक्षा प्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय समन्वय के लिए जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना एवं सहभागिता हेतु माय भारत अजमेर स्वयंसेवकों की सराहना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com