वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से 5 जून 2026 तक होगा आयोजित
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से 5 जून 2026 तक होगा आयोजित
——+/–/——–
राज्य सरकार द्वारा दिनांक 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक प्रदेश में वंदे गंगा जल संरक्षण,जन अभियान का आयोजन किया जाएगा अभियान के दौरान राज्य के समस्त जिलों में विभिन्न स्तरों पर विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इस हेतु आज वी सी के माध्यम से प्रदेश से जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए!
अभियान के दौरान जल संसाधन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर कार्यों का आयोजन किया जाएगा,नए कार्यों का शिलान्यास,भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन,लोकार्पण सहित पीपल पौधों का वितरण पीपल पूजन,कलश यात्राएं जल संरक्षण एवं जन भागीदारी की प्रति नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाएगा सरोवरो का पूजन व पौधारोपण को प्राथमिकता से किया जायेगा
भू जल विभाग द्वारा कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृतियां कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान के तहत संपादित कार्यों का जल संचय जन भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इंद्राज करना, राजकीय भवनों में स्थित आर टी डब्ल्यू एच एस की साफ -सफाई एवं मरम्मत रोड साइड पौधारोपण का कार्य भी किया जाएगा पंचायत राज विभाग के माध्यम से प्राचीन तालाबों जोहड इत्यादि की साफ सफाई एवं मरम्मत का कार्य, ग्राम के सभी जल स्रोतों की मैपिंग साफ-सफाई एवं मरम्त सोखता गड्ढे की साफ सफाई तथा गांव के मुख्य मार्ग एवं सर्जन स्थलों की साफ सफाई, स्वच्छता अभियान का आयोजन मनरेगा वीबी राम जी योजना अंतर्गत इन्द्राज से शेष रहे 1. 20 लाख कार्यों का प्रार्थना से प्राथमिकता से जल संचय जन भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इंद्राज करना सहित मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान के कार्य में नवीन कार्यों की स्वीकृति पूर्ण चारागाह का चन्हिरण,पौधारोपण घास बुवाई बीज बैंक हरियालो राजस्थान,जल चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कुल मिलाकर वंदे गंगा जल अभियान के तहत दिनांक 25 से 5 जून तक प्रतिदिन अलग-अलग विभाग द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा प्रत्येक जिले हेतु जिले के जिला कलेक्टर को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं सहायक जिला नोडल अधिकारी किसी भी विभाग के अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा राजकीय समारोह के आयोजन हेतु जल संसाधन विभाग नोडल विभाग तथा मुख्य अभियंता राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण जयपुर राज्य नोडल अधिकारी होंगे प्रत्येक ब्लॉक के उपखंड अधिकारी को उक्त अभियान हेतु संबंधित ब्लाक में नोडल अधिकारी घोषित किया जाएगा दिनांक 25 में से 5 जून के दौरान अधिक से अधिक संख्या में जन सामान्य को घर-घर निमंत्रण देकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 की संबंध में जागरूकता का कार्यक्रम किया जाना है इस हेतु गैर सरकारी संस्थाएं स्वयंसेवी संस्थाएं शिक्षण संस्थाएं जन प्रतिनिधियों तथा वकील,डॉक्टर,आर्किटेक्ट,धर्मगुरु व्यापारी,होटल मालिकों, उद्योगपतियों आदि की पहचान कर सूची तैयार कर राज्य स्तर पर भेजकर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना है इस हेतु विस्तार से जानकारी दी गई