अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय अरांई में ब्लॉक स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा “करो योग, रहो निरोग” की थीम को सार्थक किया।

Spread the love

योग दिवस पर किया योगाभ्यास,

करो योग रहो निरोग का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय अरांई में ब्लॉक स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा “करो योग, रहो निरोग” की थीम को सार्थक किया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद औषधालय के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं योग गुरु डॉ. कृष्ण देव ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए। योग गुरु कृष्ण देव और एसडीएम नीतू मीणा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नीतू मीणा, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, विकास अधिकारी शिवदान सिंह, थानाधिकारी रोशन सामरिया एसीबीईओ चन्द्र प्रकाश शर्मा सरपंच रामस्वरूप नायक , सहायक विकास अधिकारी दौलत सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवरतन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *