लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने संभाला राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार
लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने संभाला राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने शनिवार को कार्यवाहक अध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
माननीय राज्यपाल महोदय की आज्ञा से जारी कार्मिक (क-2) विभाग के आदेश दिनांक 19 जून 2026 के तहत आयोग सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इस अनुसार उन्होंने दिनांक 20 जून 2026 को पूर्वाह्न में पद का कार्यभार संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह ने 9 अक्टूबर 2023 को बतौर सदस्य आयोग में कार्यग्रहण किया था।