डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अजमेर में 23 जून को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अजमेर में 23 जून को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
अजमेर, 21 जून: भारतीय जनता पार्टी जिला अजमेर द्वारा जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर , 23 जून 2026 को “कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे भाजपा कार्यालय, भूणाबाय रोड, अजमेर में आयोजित होगा।
सम्मेलन को राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, श्री श्रवण राव, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर जिले के सांसद, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिला व मंडल पदाधिकारी, निर्वाचित एवं निर्वर्तमान जनप्रतिनिधि एवं समस्त बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने समस्त कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।