अजमेर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसयोग-हास्य-बांसुरी से सजा शिविर, 85 वर्षीय सरोज गर्ग ने बांधा समां

अजमेर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसयोग-हास्य-बांसुरी से सजा शिविर, 85 वर्षीय सरोज गर्ग ने बांधा समां
Spread the love

अजमेर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
योग-हास्य-बांसुरी से सजा शिविर, 85 वर्षीय सरोज गर्ग ने बांधा समां

अजमेर, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को अजमेर में योग, हास्य और संगीत का संगम देखने को मिला। भारत विकास परिषद् महाराणा प्रताप शाखा अजमेर, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर इकाई, मणिपुंज सेवा संस्थान व मोंटूस वर्कआउट योगा स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में मणिपुंज सेवा संस्थान, बी के कॉल नगर में भव्य योग शिविर आयोजित हुआ।

प्रातः 6:30 से 8:30 बजे तक चले इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शाखा सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया कि मोंटू कर्णावत की टीम ने आकर्षक योग प्रस्तुति दी। टीम ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर बताया कि नियमित योग से शरीर लचीला बनता है और मन स्वस्थ रहता है।

योगाचार्य प्रेम सुख सुराणा ने ‘हंसने की कला’ पर सत्र लिया और सभी को जोर-जोर से हंसाकर तालियां बजवाईं। उन्होंने बताया कि हंसी भी एक प्रभावी योग है। काकरोली से पधारे योगाचार्य राधेश्याम शर्मा ने सर दर्द, घुटने-कमर दर्द, पिंडलियों व पैरों की सूजन को योग से दूर करने के सरल उपाय बताए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं शहर की जानी-मानी हस्ती 85 वर्षीय सरोज गर्ग। उन्होंने बांसुरी पर ‘मेरे नैना सावन भादो’ की धुन बजाकर सभी का मन मोह लिया। मोहन जी खंडेलवाल ने योग दिवस पर रचित कविता सुनाकर वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया।

महाराणा प्रताप जयंती पर भारत विकास परिषद की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को मणिपुंज सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिखर चंद सिगी ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों नीरज कोठारी, उमेश गर्ग, केके अग्रवाल, राकेश अजमेरा, मुकेश अग्रवाल, सुरेश राठी, मुकेश कर्णावत आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। अंत में कोषाध्यक्ष नीरज कोठारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *