विकास अधिकारी अर्जुन सिंह को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने किया सम्मानित

विकास अधिकारी अर्जुन सिंह को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने किया सम्मानित
Spread the love

विकास अधिकारी अर्जुन सिंह को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने किया सम्मानित
भिनाय (अजमेर)। पंचायत समिति भिनाय के विकास अधिकारी अर्जुन सिंह का स्थानांतरण होने के बाद सोमवार को उन्हें पद से विधिवत रिलीव किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति परिसर में आयोजित विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण, साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह में सरपंच संघ भिनाय, अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अर्जुन सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन सिंह का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति सदैव सहयोगात्मक और सकारात्मक रहा। उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र में अनेक विकास कार्य सम्पन्न हुए, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिला। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में अर्जुन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिनाय में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *