एम.ई.एस. ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर कार्य बंद करने की चेतावनी

एम.ई.एस. ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर कार्य बंद करने की चेतावनी
Spread the love

एम.ई.एस. ठेकेदारों ने सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर कार्य बंद करने की चेतावनी
नसीराबाद (अनिल लोहरे)
एम.ई.एस. (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज) से जुड़े ठेकेदारों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया एम.ई.एस. मिलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजिस्टर्ड) की नसीराबाद शाखा ने गैरीसन इंजीनियर, नसीराबाद को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के चेयरमैन नंदकिशोर गर्ग ने बताया कि ठेकेदारों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो देशभर में एम.ई.एस. के कार्यों को बंद करने की स्थिति बन सकती है, जिससे आर्थिक प्रभाव भी पड़ सकता है।
ठेकेदारों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान, वर्ष 2010 के बाद से स्थिर पड़ी वित्तीय सीमाओं में वृद्धि तथा ई-श्रेणी के ठेकेदारों को 50 लाख रुपये तक के कार्यों में निविदा प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति पुनः बहाल करना शामिल है।
ज्ञापन देने के दौरान नंदकिशोर गर्ग के साथ उमेश अग्रवाल, श्यामलाल गोयल, गोपाल, राजू गुप्ता और मनोज मित्तल सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *