आस्था से सराबोर नसीराबाद, श्री जागेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन

आस्था से सराबोर नसीराबाद, श्री जागेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन
Spread the love

आस्था से सराबोर नसीराबाद, श्री जागेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) श्री जागेश्वर महादेव महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को नसीराबाद में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर, सुभाष गंज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने नगर भ्रमण करते हुए सदर बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर श्री जागेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गूंजता रहा।
शोभायात्रा में भोलेनाथ का तांडव तथा ब्रह्मा, विष्णु, महेश और भगवान गणेश की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
मंदिर पहुंचने के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
श्री जागेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिनेश पुरी गोस्वामी ने शोभायात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में छावनी परिषद एवं पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, श्रद्धालुओं एवं शोभायात्रा का स्वागत करने वाले सभी सामाजिक संगठनों का भी धन्यवाद किया।
भव्य नगर भ्रमण के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नसीराबाद में आस्था, भक्ति और धार्मिक एकता की अनुपम तस्वीर पेश कर गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *