नामांकन को लेकर बढ़ी हलचल, पहले दिन कई प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन

नामांकन को लेकर बढ़ी हलचल, पहले दिन कई प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन
Spread the love

अजमेर नगर निगम चुनाव

नामांकन को लेकर बढ़ी हलचल, पहले दिन कई प्रत्याशियों ने भरे फॉर्म

अजमेर। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। विभिन्न वार्डों से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक फॉर्म भी जमा किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा तोलवानी (वार्ड 76) निर्दलीय, काजल यादव (वार्ड 43) कांग्रेस, अहमद हुसैन (वार्ड 13) निर्दलीय, तरुणा (वार्ड 47) कांग्रेस, संगीता (वार्ड 12) कांग्रेस, बनवारी लाल शर्मा (वार्ड 1), बालकिशन शर्मा (वार्ड 30) कांग्रेस, खुशनूर खानम (वार्ड 13) कांग्रेस, सरजू देवी (वार्ड 39) कांग्रेस, शिवराम सिंह (वार्ड 40) आम आदमी पार्टी, खेमचंद (वार्ड 45) कांग्रेस, गोविंद (वार्ड 52) निर्दलीय, उम्मेद सिंह (वार्ड 33) निर्दलीय, गोजू देवी (वार्ड 5) निर्दलीय, दीपेश हरियाला (वार्ड 22) निर्दलीय, निर्मला जाटव (वार्ड 43) निर्दलीय, वाहिद मोहम्मद (वार्ड 14) कांग्रेस, खुशनुमा परवीन (वार्ड 32) कांग्रेस, सीमा (वार्ड 39) कांग्रेस, नीलम सियोल (वार्ड 23) कांग्रेस तथा संजय वर्मा (वार्ड 28) ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया में दिलचस्प बात यह रही कि संजय वर्मा ने वार्ड 28 से दो फॉर्म—एक निर्दलीय और एक कांग्रेस के रूप में—दाखिल किए हैं। वहीं बनवारी लाल शर्मा द्वारा भी दो नामांकन फॉर्म भरे जाने की जानकारी सामने आई है।
1 से 20 वार्ड तक 163 फॉर्म वितरित
नामांकन प्रक्रिया के दौरान वार्ड संख्या 1 से 20 तक कुल 163 नामांकन फॉर्म वितरित किए गए, जबकि इनमें से 9 फॉर्म भरकर जमा किए गए।
वहीं वार्ड संख्या 21 से 40 तक 100 फॉर्म वितरित किए गए और इनमें से 9 नामांकन फॉर्म जमा हुए हैं।
नामांकन के पहले दिन ही कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। आने वाले दिनों में नामांकन की संख्या बढ़ने के साथ ही कई वार्डों में राजनीतिक समीकरण और बगावत की तस्वीर भी और साफ होने की संभावना है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *