नगरीय निकाय आम चुनाव-2026नगर निगम अजमेर के लिए शनिवार को भरे गए नामांकन

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026नगर निगम अजमेर के लिए शनिवार को भरे गए नामांकन
Spread the love

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
नगर निगम अजमेर के लिए शनिवार को भरे गए नामांकन

अजमेर, 29 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत नगर निगम अजमेर के निर्वाचन के लिए शनिवार को भी नामांकन भरे गए। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों ने शनिवार 29 अगस्त को वार्ड नंबर एक से 20 तक कुल 163 फार्म वितरित किए गए। इसमें से कुल 9 फॉर्म जमा किए गए। वार्ड संख्या 21 से 40 तक कुल 100 फॉर्म वितरित किए गए है। इसमें से कुल 10 फॉर्म भरकर जमा किए गए। वार्ड संख्या 41 से 60 तक कुल 110 फॉर्म वितरित किए गए है। वार्ड संख्या 61 से 80 तक कुल 122 फॉर्म वितरित किए गए है। इसमें 4 एआरओ के माध्यम से विभिन्न वार्डवार नाम निर्देशन पत्रों का वितरण किया गया।

वार्ड संख्या एक से 20 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 4 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हेमा गहलोत, वार्ड संख्या 13 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री अहमद हुसैन, वार्ड संख्या 5 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गोजु देवी, वार्ड संख्या एक के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री बनवारी लाल शर्मा, वार्ड संख्या 12 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार संगीता, वार्ड संख्या एक के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री बनवारी लाल शर्मा, वार्ड संख्या 13 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खुशनूर खानम, वार्ड संख्या 14 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री वाहिद मोहम्मद द्वारा नामांकन किया गया।

वार्ड संख्या 21 से 40 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक कलक्टर मुख्यालय दिव्या सोनी ने बताया कि वार्ड संख्या 33 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री उम्मेद सिंह, वार्ड संख्या 22 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार दीपेश हरियाला, वार्ड संख्या 28 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार संजय वर्मा, वार्ड संख्या 30 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बालकिशन शर्मा, वार्ड संख्या 39 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सरजू देवी, वार्ड संख्या 32 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार खुशनुमा परवीन, वार्ड संख्या 39 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सीमा, वार्ड संख्या 23 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीलम सियोल, वार्ड संख्या 40 के लिए आम आदमी पार्टी उम्मीदवार शिव राम सिंह, वार्ड संख्या 28 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार संजय वर्मा द्वारा नामांकन किया गया।

वार्ड संख्या 41 से 60 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पद्मा देवी ने बताया कि वार्ड संख्या 43 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला जाटव, वार्ड संख्या 52 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार श्री गोविंद, वार्ड संख्या 43 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार काजल यादव, वार्ड संख्या 47 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार तरुणा, वार्ड संख्या 45 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्री खेमचंद द्वारा नामांकन किया गया।

वार्ड संख्या 61 से 80 के सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपायुक्त एडीए

शीला चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 76 के लिए निर्दलीय उम्मीदवार पूजा तोलवानी द्वारा नामांकन किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *