लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत भवन पर मिला ताला, ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीटललाई में पौधारोपण व चारागाह विकास कार्यों में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी व जेटीए के खिलाफ 17 सीसी की कार्रवाई, एईएन को नोटिस

लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत भवन पर मिला ताला, ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीटललाई में पौधारोपण व चारागाह विकास कार्यों में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी व जेटीए के खिलाफ 17 सीसी की कार्रवाई, एईएन को नोटिस
Spread the love

लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत भवन पर मिला ताला, ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीट
ललाई में पौधारोपण व चारागाह विकास कार्यों में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी व जेटीए के खिलाफ 17 सीसी की कार्रवाई, एईएन को नोटिस
अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राम प्रकाश ने सोमवार को श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सीईओ राम प्रकाश अचानक ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा पहुंचे, जहां ग्राम पंचायत भवन पर ताला लगा मिला। ग्राम पंचायत कार्यालय बंद मिलने पर उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध 17 सीसी की कार्रवाई करते हुए चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीईओ ने ललाई ग्राम पंचायत में चल रहे पौधारोपण एवं चारागाह विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां कार्यों के क्रियान्वयन में अपेक्षित गंभीरता एवं प्रगति नहीं मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी ललाई तथा जेटीए के विरुद्ध 17 सीसी की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं, अटल ज्ञान केंद्र योजना से संबंधित कार्यों में लापरवाही सामने आने पर एईएन शंकर सिंह, केकड़ी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।
धरातल पर योजनाओं की हकीकत जान रहे सीईओ
जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का औचक दौरा किया जा रहा है। उनके निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को धरातल पर जांचना है। इस दौरान वे योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी भी ले रहे हैं।
सीईओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों से जवाब तलब करने के साथ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *