राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की एपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित,मुख्य सचिव ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की एपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित,मुख्य सचिव ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Spread the love

राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की एपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित,
मुख्य सचिव ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जयपुर, 8 सितम्बर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की एपेक्स कमेटी की बैठक सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबंधित विस्तृत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

हर घर जल प्रमाणीकरण एवं जल नल मित्र प्रशिक्षण में लाएं तेजी—

मुख्य सचिव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा जल नल मित्रों के प्रशिक्षण को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य की प्रभावी पूर्ति के साथ-साथ संबंधित ग्रामों में प्रमाणीकरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाई जाए तथा जल नल मित्रों को आवश्यक प्रशिक्षण देकर ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित की जाए।

जलापर्ण एवं संचालन-संधारण पर विशेष बल—

मुख्य सचिव ने पूर्ण हो चुकी ग्रामीण नल जलापूर्ति योजनाओं को स्थानीय समुदायों को सौंपने के लिए अधिक जलापर्ण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुकी जलापूर्ति व्यवस्थाओं का विधिवत हस्तांतरण स्थानीय समुदायों को करने से उनमें योजनाओं के प्रति स्वामित्व एवं सहभागिता की भावना मजबूत होगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत रखरखाव और संचालन संबंधी दिशा निर्देशों (O&M Guidelines) को अक्षरशः लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ उनकी दीर्घकालिक उपयोगिता एवं सतत संचालन-संधारण सुनिश्चित करना भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री हेमंत गेरा, मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन श्री राजन विशाल, सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज विभाग डॉ. जोगाराम तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव श्री डी. सेंथिल पांडियन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *