राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी) जयपुर की जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष पद हेतु
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी) जयपुर की जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन अधिकारी श्री सूर्यवीर सिंह शक्तावत, चुनाव पर्यवेक्षक श्री सुरजकरण लड्डा के पर्यवेक्षण में संपादित हुए। जिसमें सर्वसम्मती द्वारा अजमेर ग्रामीण से श्री वीर सिंह सांखला को जिला अध्यक्ष चुना गया। चुनावी प्रक्रिया में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री शिवराज चौधरी, अजमेर जिला शाखा के जिला मंत्री श्री प्रहलाद गुर्जर , जिला उपाध्यक्ष श्री पुखराज चौधरी, संयुक्त मंत्री श्री बाबूलाल प्रजापत, अराई ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरी सिंह शेखावत, ब्लॉक मंत्री दिनेश गोस्वामी,सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री जयराम यादव, ब्लॉक मंत्री राकेश मीणा,अजमेर ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह रावत, भिनाय ब्लॉक अध्यक्ष श्री भंवर तिवाड़ी, श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, ब्लॉक मंत्री नरेश सैनी, सिलोरा ब्लॉक मंत्री दिनेश मौर्य, जिला प्रतिनिधि रामकिशन जाट, जिला प्रतिनिधि सरवाड़ राजू जाट, ग्राम विकास अधिकारी हेमंत धनवाल, लक्ष्मण बैरवा, प्रकाश देवंदा, मनोज सैनी, प्रवीण कुमावत उपस्थित रहे।