महिला दिवस पर फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया ने 134 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरीत

महिला दिवस पर फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया ने 134 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें वितरीत
Spread the love

अजमेर, 10 मार्च 2024: महिला दिवस के अवसर पर, आज फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया ने एक सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, समुदाय के 134 महिलाओं को स्वरोजगार हेतु निशुल्क सिलाई मशीनें विताई गई।

मुख्य अतिथि के रूप में आजमेर के सांसद भागीरथ जी चौधरी, पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, पंडित कैलाश नाथ दाधीच, और पुष्कर नारायण भाटी सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने इस उत्सव में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष दीपु महर्षि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

संस्था ने बच्चियों के शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, बालिका शिक्षा के अंतर्गत 600 बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

यह कार्यक्रम समुदाय में महिलाओं की सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सामाजिक पहल के माध्यम से, महिलाएं स्वावलंबन में अधिक सक्षम हो सकती हैं और अपने परिवारों को भी सहारा प्रदान कर सकती हैं।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *