आना सागर का पानी आज देर रात पहुचेगा गोविन्दगढ बांध मे,मार्ग के गांवों का सम्पर्क कटा

Spread the love

आनासागर स्कैप चैनल से बहकर आता पानी करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर रात सवा 11 बजे पहुंचा रामपुरा डाबला के कालेसरा मार्ग पर, अब यह पानी कल दिन में या अधिकतम शाम तक पीसांगन के सेठन दरवाजा तक पहुंच जायेगा और गोविंदगढ़ बांध के हलक को तर करेंगा। पानी के तेज बहाव की बदौलत बुधवाड़ा से दांतड़ा,रामपुरा डाबला से कालेसरा का सीधा संपर्क कटा। करीब दो घंटे बाद रामपुरा डाबला से हनुवंतपुरा का सीधा संपर्क भी हो जायेगा अवरुद्ध। पानी के पीसांगन पहुंचने पर कल दोपहर बाद पीसांगन से फतेहपुरा का सीधा संपर्क भी पुलियां निर्माण की बदौलत हो जायेगा अवरुद्ध। इन हालातों में पीसांगन से पुष्कर की और जाने के लिए पीसांगन के रामपुरा डाबला सड़क की ओर करना पड़ेंगा रुख।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *