दिव्यांगजनों को आवष्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम/अंग सहायता उपकरण चिन्हित कर उपलब्ध कराये जाने की घोषणा शिविर
नसीराबाद | आज दिनांक 10 जून 2025, मंगलवार को प्रातः 10ः00 बजे से राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना में, नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद में विशेष योग्यजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर राज्य सरकार द्वारा घोषित उस योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत 25,000 दिव्यांगजनों को पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में निवासरत विशेष योग्यजनों को आवश्यक उपकरण प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाना तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।
इस शिविर में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें उपकरण वितरण हेतु सूचीबद्ध किया गया। शिविर के सफल आयोजन हेतु नगरपालिका नसीराबाद द्वारा संबंधित विभागों – जैसे कि चिकित्सा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग – के समन्वय से समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। तथा आमजन से अपील की गयी जिससे इस प्रकार के सामाजिक कल्याण प्रयासों में सक्रिय सहभागिता करें एवं अपने क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को ऐसे शिविरों की जानकारी देकर लाभान्वित करें।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका नसीराबाद के अधिषासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर से बाबू लाल यादव, राजकीय सामान्य चिकित्सालय से डॉ. सुनीता जोषी, रेखा सिस्टर, (ए.एन.एम), डेजी डेनियल, (ए.एन.एम) तथा नगरपालिका नसीराबाद स्टाफ नवीन रियाड, महेन्द्र सिंह चौहान, ललिता वैष्णव, लीलाधर भाटी, आकाष घुस्सर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, प्रेमसुख रियाड, उपदेष कुमार शर्मा, मनीष कुमार मीणा, सुरेन्द्र कुमार जाट, निकीता कोरानी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिक इत्यादि की उपस्थिति रही।